फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीएलटी में अंसल मामले की सुनवाई आज

विज्ञापन
अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी।  
विज्ञापन
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी काॅलोनी की सुनवाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इस मामले से अंसल कॉलोनी के लिए करीब पांच हजार आवंटियों का हित जुड़ा है।
विज्ञापन



बीती 17 दिसंबर को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में अंसल मामले की सुनवाई पूरी हुई थी और फैसले को सुरक्षित कर लिया गया था। जिसे एनसीएलएटी ने सात जनवरी को जारी किया था। जिसमें आवंटियों को यह राहत दी गई थी कि वह अपना पक्ष एनसीएलटी के सामने रख सकेंगे। इसके लिए एनसीएलटी को निर्देश भी दिए गए थे कि वह आवंटियों का पक्ष सुने। उसके बाद आवंटियों को की ओर से पक्ष रखने के लिए एनसीएलटी में अपील की गई थी। जिस पर 15 मई को पहली तारीख लगी थी मगर केस का नंबर नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी और तीन जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी, उस दिन भी सुनवाई नहीं हो पाई थी। उसके बाद 30 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी। जिस हिसाब से अब बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें