फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यसभा चुनाव रद्द करने की याचिका पर सुनवाई 12 अप्रैल को

Tue, 09 Mar 2021 10:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में सपा समर्थित प्रकाश बजाज ने नामांकन निरस्त होने के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में चुनाव याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस पर अगली सुनवाई 12 अप्रैल को नियत करते हुए कहा कि इस बीच याची और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अपनी अर्जियां व पक्ष पेश करेंगे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश प्रकाश बजाज की चुनाव याचिका पर दिया। याची के वकील का कहना था कि चुनाव में उसका नामांकन पत्र गलत तरीके से खारिज किया गया। इसलिए याची ने चुनाव रद्द किए जाने का आग्रह किया है।

सुनवाई के दौरान पक्षकारों के वकील पेश हुए। याचिका में भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, हरदीप पुरी, हरद्वार दुबे, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा समेत सपा के रामगोपाल यादव व बसपा के रामजी को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें