फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर सुनवाई 21 मई को

Wed, 13 May 2020 08:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद केजीएमयू में इलाज करा रहे पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत अर्जी पर 21 मई को सुनवाई करेगी। प्रजापति ने अस्पताल में खुद को कोरोना वायरस की चपेट में आने का अंदेशा जताते हुए जमानत दिए जाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अस्पताल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि याची को सेमी डीलक्स प्राइवेट वार्ड से हटाकर यूरोलाजी विभाग में स्थानांतरित कर उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पर, वहां कोरोना संक्रमितों का भी इलाज चल रहा है। ऐसे में वहां किसी भी मरीज के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बना हुआ। अस्पताल ने यह भी कहा, प्रजापति का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज होना चाहिए।

सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही की तरफ से दलील दी गई है कि वह इस मामले में निर्देश हासिल कर जमानत याचिका का विरोध करना चाहते हैं। लिहाजा इसके लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए। इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 21 मई को नियत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें