फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मामले में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, सुनवाई की तारीख तय

Sun, 04 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट की महिला व उसकी बेटी से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत सभी सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा ने सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख तय की है। साथ ही सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये उपस्थित होने को कहा है।

इसके पहले मामले के विवेचक राधेश्याम राय ने 824 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। इसमें गायत्री प्रसाद प्रजापति, विकास वर्मा, रूपेश्वर उर्फ रूपेश, चंद्रपाल, अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला तथा अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के खिलाफ छेड़छाड़, गैंगरेप, जान-माल, गाली-गलौज की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री, अशोक, आशीष तथा अमरेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में पीड़िता व उसकी बेटी समेत कुल 24 गवाह बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें