फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर के मामले में सुनवाई 6 जून को

Sat, 31 May 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर के मामले में सुनवाई 6 जून को
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पहलगाम हमले पर टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की याचिका पर अगली सुनवाई छह जून को नियत की है। राठौर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश राठौर की याचिका पर दिया।
विज्ञापन

याची ने मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देकर रद्द करने का आग्रह किया है। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने साक्ष्यों को याची को सौंपने के मुद्दे पर सुनवाई के लिए याचिका को प्राथमिकता पर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था। इसी 29 मई को याची के अधिवक्ता के आग्रह पर कोर्ट ने याचिका को 6 जून को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर निर्ममता से हमला कर जानें ली थीं। हमले के बाद नेहा सिंह राठौर पर सोशल मीडिया में विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। इसे लेकर अभय सिंह निर्भीक नाम के कवि ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में दो समुदायों के बीच में वैमनस्यता उत्पन्न करने व आईटी एक्ट के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी एफआई आर को चुनौती देकर राठौर ने यह याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें