फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalyan Singh Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल

Wed, 21 Jul 2021 02:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अस्पताल में जाकर उनका हालचाल लिया। बता दें कि वह एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लिया।

विज्ञापन


कल्याण सिंह अब खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है। मंगलवार रात डॉक्टरों ने गले में ट्यूब डालकर उन्हें ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुधवार सुबह जांच की है। उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
विज्ञापन


एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।





गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें