फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलभराव वाले क्षेत्रों में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

विज्ञापन
फैजुल्लागंज में जलभराव।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी के जलभराव वाले क्षेत्रों में इलाज और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव ने बुधवार को फैजुल्लागंज के दाऊदनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है। यहां सुबह से रात आठ बजे तक सीएमओ कार्यालय और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

घर-घर जाकर बांटीं क्लोरीन की गोलियां
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की टीम ने कृष्ण लोक कॉलोनी और लोहरामऊ में 50 घरों का सर्वे किया। लोगों को जरूरी दवाओं के साथ क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट बांटे। स्वास्थ्यकर्मियों ने जलभराव के बाद मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। लोगों से स्वच्छ पानी पीने और आसपास सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें