फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कहां से हुआ कोरोना का संक्रमण, इस कड़ी को नहीं ढूंढ पा रहा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 01 May 2020 05:12 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी कड़ी का पता नहीं लगा पा रहा है। संक्रमण नए इलाकों में फैलता जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी अलग-अलग तीन क्षेत्रों में तीन मरीज पॉजिटिव मिले लेकिन उन्हें संक्रमण कहां से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे भर्ती करने और परिजनों को क्वारंटीन करने की ही खानापूर्ति की जा रही है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मरीजों में संक्रमण आने का रास्ता पता लगाने के लिए बाकायदा गाइडलाइन में जिक्र किया है। सरकार भी लगातार कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने की बात कह रही है। इसीलिए देशभर में लॉकडाउन है।
विज्ञापन


लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन बिंदुओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। हालात यह हैं कि राजधानी में सात दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की कड़ी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इन मरीजों को कहां से मिला वायरस

केजीएमयू के क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) विभाग में तैनात नर्स में 26 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई। विभाग के 86 डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और भर्ती मरीजों की जांच कराई गई।

सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी तरह बिरहाना निवासी केबल ऑपरेटर में 23 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई। सात दिन बाद भी संक्रमण की कड़ी का पता नहीं चला है।

जबकि परिवार के कई सदस्य संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। किस घर में केबल लगाने के बाद वह संक्रमित हुआ, इसका पता आज तक नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें