फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बिल का भुगतान न करने पर 16 घंटे तक नहीं दिया किशोर का शव 

Fri, 01 May 2020 04:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चिनहट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में किशोर की मौत के बाद बकाया बिल न दे पाने पर 16 घंटे तक शव परिजनों को नहीं दिया गया। मॉर्च्युरी में शव से दुर्गंध उठने लगी तो गुरुवार सुबह तीमारदारों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


तीमारदारों का आरोप था कि निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर सवा दो लाख रुपये वसूले। मौत के बाद तीन लाख रुपये बकाया होने पर शव नहीं दे रहे थे।

पुलिस ने निजी अस्पताल से शव दिलवाकर तीमारदारों को सीतापुर रवाना किया। सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी अनिल सिंह के बेटे  शिवा सिंह (14) को सांस लेने में तकलीफ थी। 17 अप्रैल को उसे जिला चिकित्सालय से ट्रॉमा रेफर किया गया।

18 अप्रैल की सुबह तीमारदार बच्चे को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध बता भर्ती नहीं किया। निजी एंबुलेंस चालक ने बेहतर इलाज का झांसा देकर चिनहट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के नाम पर सवा दो लाख रुपये वसूले

प्रतीकात्मक तस्वीर
किशोर के चचेरे भाई सरवन सिंह का आरोप है कि निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर सवा दो लाख रुपये वसूल लिए। बुधवार देर शाम किशोर की मौत हो गई। बकाया तीन लाख का बिल भुगतान करने के बाद ही शव देने की बात कही।

करीब 16 घंटे बीत गए और मॉर्च्युरी में रखे शव से बदबू उठने पर तीमारदारों ने सुबह करीब 10 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने निजी अस्पताल संचालक से शव परिजनों को दिलवाया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल की शिकायत मुख्यमंत्री व सीएमओ से करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें