लखनऊ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी कड़ी का पता नहीं लगा पा रहा है। संक्रमण नए इलाकों में फैलता जा रहा है।
गुरुवार को भी अलग-अलग तीन क्षेत्रों में तीन मरीज पॉजिटिव मिले लेकिन उन्हें संक्रमण कहां से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे भर्ती करने और परिजनों को क्वारंटीन करने की ही खानापूर्ति की जा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मरीजों में संक्रमण आने का रास्ता पता लगाने के लिए बाकायदा गाइडलाइन में जिक्र किया है। सरकार भी लगातार कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने की बात कह रही है। इसीलिए देशभर में लॉकडाउन है।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन बिंदुओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। हालात यह हैं कि राजधानी में सात दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की कड़ी का पता नहीं चल सका है।