फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विद्यार्थियों के नामांकन के लिए प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार, ACS ने स्कूल चलो अभियान के लिए दिए निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 08:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में विद्यार्थियों के नामांकन के लिए प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। अपर मुख्य सचिव ने स्कूल चलो अभियान के लिए निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी नए सत्र को लेकर समय से तैयारी पूरी करें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान। (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होना है। इसे लेकर शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। यह कहा गया है कि स्कूल जाने वाले हर बच्चे का नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कक्षा पांच पास करने वाले हर छात्र का नामांकन कक्षा छह में हो। इसका उत्तरदायित्व कक्षा पांच के विद्यालय के प्रधानाध्यापक का होगा। कक्षा आठ पास करने वाले हर छात्र का नामांकन कक्षा नौ में हो, इसके लिए कक्षा आठ वाले प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व होगा। इसी तरह कक्षा दस पास करने वाले छात्र का नामांकन कक्षा 11 में हो, इसके लिए कक्षा 10 के प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व होगा।

एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है

उन्होंने कहा है कि नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। हर विद्यालय में कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन व नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विकसित पोर्टल पर छात्रों व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति दर्ज की जाए। अनुपस्थित होने वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क किया जाए।

नए सत्र को लेकर समय से तैयारी पूरी करें

अपर मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी राजकीय, एडेड व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क में रहें। एकेडमिक कैलेंडर, नियमित पढ़ाई, नियमित आंकलन, व्यावसायिक शिक्षा, उपस्थिति व इंटर्नशिप आदि को लेकर हर महीने में एक बार अवश्य संवाद करें। साथ ही नए सत्र को लेकर समय से तैयारी पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें