फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में 1.5 लाख युवाओं को निशुल्क मिलेगा वित्तीय कौशल प्रशिक्षण, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ हुआ MOU

Fri, 12 Jun 2026 08:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 1.5 लाख युवाओं को निशुल्क वित्तीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मिशन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू किया है। एक हजार से अधिक केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण पाने वाले युवा लाभांवित होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ हुआ MOU। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के साथ ही कौशल विकास मिशन अब युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, जागरूक और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। इसके तहत मिशन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ शुक्रवार को एमओयू किया। इसमें कौशल विकास मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रदेश भर में 1000 से अधिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे 1.5 लाख से अधिक युवाओं को वित्तीय कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर मिशन मुख्यालय में वित्तीय जागरुकता पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को वित्तीय जागरुकता व आर्थिक निर्णय क्षमता का महत्व बताया गया। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और वित्तीय अनिश्चितताओं के दौर में युवाओं को वित्तीय शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके मद्देनजर वित्तीय कौशल प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि कौशल विकास का वास्तविक उद्देश्य तब तक अधूरा है, जब तक हमारे युवा अपनी कमाई का सही उपयोग व प्रबंधन करना न सीखें। कार्यशाला में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक एमके सिंह व पवित्रा टंडन, एनएसई से चीफ रेग्युलेटरी ऑफिसर अंकित शर्मा, उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह और यूपी रीजन की सीनियर इंचार्ज श्रुति शर्मा आदि मौजूद थीं।

वित्तीय सफलता के 12 मूल मंत्र

कार्यशाला में एनएसई के अधिकारियों ने वित्तीय सफलता के 12 मूल मंत्र बताए। कहा, पहले खुद के भविष्य के लिए बचत करें। आय से कम खर्च करें। आपातकालीन फंड तैयार रखें। अधिक ब्याज दर पर ऋण लेने से बचें, नियमित निवेश करें। निवेश में विविधता रखें, रिस्क और रिटर्न की समझ रखें। टैक्स को देखते हुए निवेश करें। आवश्यक बीमा करवाएं, लांग टर्म एसेट्स लें और समय-समय पर निवेश की समीक्षा भी करें।

शैक्षणिक वीडियो भी मिलेंगे

कार्यशाला में कर्मचारियों को सारथी एप के बारे में बताया गया। यह निवेश शिक्षा के लिए बनाया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसमें निवेश संबंधी शैक्षणिक वीडियो, वित्तीय योजना के टूल्स, कैलकुलेटर और वित्तीय स्वास्थ्य चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे युवा यह भी समझेंगे कि वेतन का सही प्रयोग कैसे करें। बजट और बचत कैसे शुरू करें, निवेश कब और कहां करना चाहिए, लोन से कैसे बचना है। भविष्य की आर्थिक सुरक्षा कैसे तैयार करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें