फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : प्रधानाध्यापक पर लगा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप

Thu, 25 Apr 2019 12:14 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन


इस सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही लग रहे हैं, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि विभागीय जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया कि वह छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से की। इस पर मामले की जांच एनपीआरसी राजेश कुमार गुप्ता को सौंपकर रिपोर्ट मांगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार सुबह जांच अधिकारी, एनपीआरसी विद्यालय में जांच करने के लिए गए तो वहां पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ था। नाराज ग्रामीण अश्लील हरकत करने वाले अध्यापक को घेरे हुए थे। जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद भी विद्यालय खोला गया। जबकि शिक्षा विभाग से शनिवार के दिन छुट्टी के निर्देश दिए थे। 

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का प्रार्थना पत्र ग्रामीणों द्वारा बीआरसी में दिया गया था। जांच के दौरान बच्चियों ने अपने बयान में बताया कि उन्हें बारी-बारी से प्रधानाध्यापक ने अपने ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत की है। 
विज्ञापन

सरकारी रजिस्टर पर भी 12 बच्चों की एमडीएम बनाने की छुट्टी के दिन पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि छुट्टी होने के बाद भी प्रधानाध्यापक ने स्कूल खोला और रसोइया बुलाकर कुछ बच्चों का खाना भी बनवाया था। 

खाना खाने के बाद दूसरे बच्चों और रसोइया को प्रधानाध्यापक ने घर भेज दिया और इन लड़कियों को रोक लिया, फिर अश्लील हरकतें कीं। इंस्पेक्टर बृजेश राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। विभागीय जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें