फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दूल्हे को देख भड़की दुल्हन ने लौटाई बारात, ग्रामीणों ने बेटी के फैसले को सराहा

Wed, 24 Apr 2019 10:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
विज्ञापन
दुल्हन ने लौटाई बारात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बालपुर हजारी गांव में मंगलवार रात मन में दुल्हन का सपना संजोए विवाह करने पहुंचे दूल्हे को पूरी बारात समेत बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल जब जयमाल पड़ने की बारी आई तो दूल्हा व उसके साथी शराब के नशे में धुत थे। 
विज्ञापन


जयमाल का कार्यक्रम शुरू होने पर दुल्हन दूल्हे और उसके दोस्तों को शराब के नशे में धुत देखा तो भड़क गई। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के फैसले से बारातियों में हड़कंप मच हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता व बड़े भाई को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। 

बुधवार की दोपहर चौकी बालपुुर पर पंचायत के बाद दूल्हे के घर वालों ने दहेज की रकम व सभी सामान वापस कर दिए। जिससे दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बालपुर हजारी गांव के रहने वाले ओमकार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीरा गुप्ता की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के भदुवा तरहर के रहने वाले साधूशरण के बेटे सुनीत के साथ तय की थी। 

मंगलवार को मीरा की शादी उसके गांव बालपुर हजारी से होनी थी। बारातियों के पहुंचने के बाद घरातियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बारात में युवा नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। वहां जयमाल होना था। 

ओमकार गुप्ता ने बताया कि जयमाल के वक्त दूल्हा सुनीत अपने साथियों संग जयमाल स्टेज पर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था, उसके साथी भी शराब के नशे में धुत थे। मीरा जब जयमाल डालने पहुंची तो वह दूल्हे सुनीत और उसके साथियों को शराब के नशे में धुत देखकर भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया। 

दुल्हन ने दूल्हे समेत पूरी बारात वापस कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डायल 100 को फोन पर इसकी सूचना दी। हंगामे मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी दूल्हे सुनीत के बड़े भाई विनीत व उसके पिता साधूशरण को हिरासत में ले लिया और कोतवाली करनैलगंज ले आई। 

दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बालपुर बुलाया गया था। जहां दूल्हे के परिवार वालों ने दहेज की रकम व सामान वापस कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शराबी दूल्हे से शादी न करने को फैसले को गांव वालों ने सराहा। 
विज्ञापन

साहसी मीरा ने एक साल पहले बदमाशों के छुड़ाए थे छक्के

बालपुर हजारी गांव के रहने वाले ओमकार की बेटी मीरा की शराब के नशे में धुत दूल्हे के साथ शादी से इंकार करने जैसा साहस दिखाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह अपनी बड़ी बहन बिंदू के साथ मिलकर सात फरवरी 2018 को घर में घुसे बदमाशों के छक्के छुड़ा चुकी है। 

घर में घुसे दो बदमाशों की दोनों बहनों ने मिलकर जमकर पिटाई की थी। इससे उनके साथी चार बदमाशों को भागना पड़ा था। जबकि दो बदमाशों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बालपुर बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने पंचायत के बाद आपस में समझौता कर लिया। दूल्हे और उसके परिवार के लोगों पर शराब के नशे में होने का आरोप गलत है। 
-राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली करनैलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें