फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैन और कार में आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के दौलतपुर गांव से शादी समारोह से लौट रही वैन की शुक्रवार देर रात मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक और दो सवारियों की मौत हो गई। इसके अलावा सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उन्नाव के कुइया मदारपुर गांव से रहीमाबाद के दौलतपुर गांव निवासी खंजर लाल के घर बरात आई थी। इसमें शामिल नौ लोग रात एक बजे वैन से लौट रहे थे। मोहान रोड पर पुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की वैन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।
चालक उन्नाव के ऊंचाद्वार निवासी रामजी (30) और वैन में सवार रहीमाबाद के लुधई गांव निवासी प्रिया (12) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा माल की सरोज कुमारी (35), उनकी बेटी प्राची (14), उन्नाव के हसनगंज स्थित कुइया मदारपुर निवासी आनंद (25), आशिक (16), काकोरी निवासी छोटू (15), रहीमाबाद के लुधई गांव निवासी मायादेवी (30), उनकी बेटी दीपांशी (17) और उन्नाव के हसनगंज स्थित कुइया मदारपुर निवासी हर्षचंद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मलिहाबाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मायादेवी ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कासगंज निवासी मोहम्मद सुहैल के रूप में हुई है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।


ओवरलोड थी वैन, तेज रफ्तार में थी कार
इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि वैन की अधिकतम क्षमता आठ लोगों की होती है। दुर्घटनाग्रस्त वैन में दस लोग सवार थे। जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त वैन से टकराने वाली कार तेज रफ्तार में थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।


मां-बेटी की मौत की खबर से मचा कोहराम
हादसे में रहीमाबाद के लुधई गांव निवासी श्रमिक सर्वेश की बेटी प्रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी मायादेवी और बड़ी बेटी दीपांशी घायल थीं। प्रिया की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ था। इस बीच दोपहर में मायादेवी की भी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। उधर, हादसे में मारे गए वैन चालक रामजी अविवाहित थे। उनके परिवार में मां देशपति और तीन भाई हैं। पिता देशराज की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें