फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन की शादी के लिए होटल में कर रहे थे नाैकरी, मामूली बात पर हो गई हत्या

विज्ञापन
मृतक दिवाकर की फाइल फोटो। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। चिनहट के होटल ईशान इन में काम करने वाले दिवाकर यादव (20) ने डेढ़ माह पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। उनके ममेरे भाई उदय सेन होटल में पार्टनर हैं। उदय सेन ने ही दिवाकर को नौकरी दिलाई थी। दोनों लोग होटल के पास ही कमरा किराये पर लेकर रहते थे।

दिवाकर के परिवार में पिता सतीश यादव, मां गीता और तीन बहनें और छोटा भाई प्रभाकर हैं। दिवाकर की बड़ी बहन प्रिया की नवंबर माह में शादी होनी है। पिता किसानी करते हैं। दिवाकर भी बहन की शादी के लिए रुपये जमा कर रहे थे। उनको 12 हजार रुपये वेतन मिलता था। मंगलवार तड़के परिजन लखनऊ पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वे लोग दिवाकर का शव लेकर सुलतानपुर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के चश्मदीद उदय का आरोप है कि आरोपी आकाश ने दिवाकर को गोली मारी तो वे लोग आवाज सुनकर बाहर पहुंचे। दिवाकर खून से लथपथ पड़े थे। आरोपी आकाश व उसकी महिला मित्र पुष्पा बाइक स्टार्ट करने में लगे थे। उदय और होटल के अन्य स्टाफ को देख आरोपी व उसकी महिला मित्र वहां से भागने लगे तो उदय ने एक ईंट उठाकर आकाश पर फेंकी। ईंट उसके कंधे पर लगी। उदय का आरोप है कि भागते हुए वक्त आरोपी आकाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें