फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर दौर में इंकलाब की आवाज हैं हजरत हुसैन

विज्ञापन
 पुराने लखनऊ के इमामबाड़ा गुफरानमाब में निकाला गया जुलूस ए अमारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। दारुल उलूम देवबंद के प्रधानाचार्य मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत हुसैन ने जालिम के सामने सिर नहीं झुकाया। उन्होंने हक और सच्चाई के लिए जान कुर्बान कर दी। वह बुधवार को जलसा शुहदा-ए-इस्लाम को खिताब कर रहे थे।
विज्ञापन

मजलिस ताहफ्फुजे नामूसे सहाबा की ओर से रकाबगंज स्थित दारुल मुबल्लिगीन में मौलाना ने कहा कि हजरत हुसैन की शहादत इस्लामी तारीख की सबसे बड़ी शहादत है। कहा कि इमाम हुसैन इंकलाब की वो आवाज है, जो हर दौर में बुलंद होती रहेगी। उन्होंने मुसलमानों से शरीयत के मुताबिक जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। मौलाना ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा इबादत के साथ लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करने और मोहब्बत से पेश आने का हुक्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें