फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन्नत में महिलाओं की सरदार हैं हजरत फातिमा

Sun, 14 Sep 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बुलाकी अड्डा स्थित जन्नातुल बाकी में हजरत फातिमा की याद आयोजित जश्न ए फातमिया में निजामत करते ह
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ल. की बेटी जनाबे फातिमा जहरा की याद में शनिवार को जश्ने फातमिया का आयोजन किया गया। महफिल में उलमा ने हजरत फातिमा की सीरत व फजीलत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन


बुलाकी अड्डा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जन्नातुल बकी में आयोजित जश्ने महफिल में खिताब करते हुए मौलाना डाॅ. नैय्यर जलालपुरी ने कहा कि हजरत फातिमा जहरा ने जीवन के हर पल में पैगंबरे इस्लाम का साथ दिया। हजरत फातिमा जहरा जन्नत की महिलाओं की सरदार हैं। महफिल का आगाज मौलाना सैयद तफसीर हसन ने कुरान की तिलावत से किया। संचालन मर्सियाख्वान कामिल रिजवी ने किया। महफिल में मर्सियाख्वान डाॅ. सैयद अली इमाम जैदी गौहर लखनवी, अहसन सईद, खुर्शीद फतेहपुरी, सुब्ही जैदी, कामिल रिजवी, फैज बाकर, अफसर दबीरी, काजी असद, औन रिजवी, सैयद काजिम अबरार रिजवी, मिर्जा अफजल दबीरी, अरमान रिजवी, सैयद जमान हैदर रिजवी, कासिम रजा, मोइज अब्बास और अली अरहम बाकर ने अपने कलाम पेश किए। महफिल के बाद नज्र इमाम-ए-जमाना का आयोजन किया गया। जश्न के संयोजक रिजवान अली दानिश ने मेहमानों का स्वागत किया।

बुलाकी अड्डा स्थित जन्नातुल बाकी में हजरत फातिमा की याद आयोजित जश्न ए फातमिया में निजामत करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें