फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरत अली ने हमेशा सच बोलने का दिया पैगाम

विज्ञापन
हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली असगर के जन्म दिवस आयोजित महफिल।
विज्ञापन
लखनऊ। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद हजरत अली की विलादत के सिलसिले में शनिवार को महफिलों का दौर शुरू हो गया। महफिल में उलमा ने हजरत अली की सीरत और फजीलत पर रोशनी डालते हुए उनकी शिक्षाओं के मुताबिक जिंदगी गुजारने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


हैदरी मस्जिद कमेटी की ओर से बीरबल साहनी मार्ग न्यू हैदाराबाद स्थित हैदरी मस्जिद में जश्ने मौला ए कायनात हजरत अली शीर्षक से महफिल का आयोजन किया गया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना फैज अब्बास मशहदी ने कहा कि अल्लाह ने सही और गलत को पहचानने के लिए अपने रहबर भेजे है। हजरत अली जमाने के सबसे बड़े आलिम थे। वह गरीबों, बेसहारों और यतीमों का बहुत ख्याल करते थे। हजरत अली के फैसलाें से कोई भी मजलूम मायूस नहीं होता था।
इससे पहले महफिल का आगाज कारी मोहम्मद मुस्लिम ने कुरान पाक की तिलावत से किया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि हजरत अली ने दुश्मनों से भी अच्छा व्यवहार करने करने का पैगाम दिया है। इस मौके पर शायर अस्करी आजमी, आमिर फैजाबादी, मिर्जा लखनवी, अमन रिजवी सुल्तानपुरी, राशिद मौरानवी, अब्बास अली नजफी, तनवीर हैदर आजमी, सलमान रिजवी जार्चवी और अमन नजमी ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किये। महफिल का संचालन गुलरेज नकी ने किया। हैदरी मस्जिद प्रबंधक कमेटी के सचिव चांद मिर्जा ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें