लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द ही पहले के मुकाबले दोगुने गंभीर मरीजों को इलाज देना संभव होगा। इसके लिए संस्थान में सौ बेड का नया आईसीयू ब्लॉक बनने जा रहा है। केंद्र सरकार से मिली सहायता से इसका निर्माण भी शुरू हो गया है।
लोहिया संस्थान में इस समय 80 बेड के आईसीयू और वेंटिलेटर का संचालन हो रहा है। शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल अस्पताल में सौ बेड के अतिरिक्त आईसीयू का निर्माण शुरू होने के बाद क्षमता दोगुनी हो जाएगी। दिसंबर 2025 तक आईसीयू ब्लॉक का निर्माण व मशीनों को लगाने की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल कम आईसीयू होने से मरीजों को भर्ती होने में समस्या आती है और उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ता है। नए निर्माण के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
संस्थान में आईसीयू बेड हमेशा फुल रहते हैं। केंद्र सरकार की सहायता से 100 बेड जुड़ने से सुविधा में इजाफा होगा। उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी, प्रवक्ता, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।