फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के यहां खाने पर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को घेरा, कहा-गांव में घुसने नहीं देंगे दलित

Mon, 09 Apr 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
mayawati
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि गांवों में एक रात गुजारने के लिए आने वाले भाजपा सांसदों को दलित समाज गांवों में घुसने नहीं देगा। दलित बहुल गांवों में एक रात गुजारने की बात सिर्फ भाजपा का नाटक व पाखंड है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब यूपी, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में बसपा की सरकार आएगी, दलितों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे सभी झूठे मुकदमे खत्म कर दिए जाएंगे। जो अधिकारी इस तरह के गलत काम कर रहे हैं, वे भी बख्शे नहीं जाएंगे, भले ही वे रिटायर ही क्यों न हो जाएं।

मायावती ने दिल्ली से जारी बयान में कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद के बाद से यूपी-एमपी में आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात कर ऐसी ज्यादती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और विधानसभा में पार्टी के नेता लालजी वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर मिलेंगे और दलितों पर हो रहे जुल्म को रोकने की मांग करेंगे। मायावती ने भाजपा के कुछ दलित सांसदों के बयान को स्वार्थ की राजनीति व कोरी नाटकबाजी बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें