फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras stampede: हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, वकील का दावा- सरेंडर किया

Sat, 06 Jul 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी भागकर दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती हो गया था। उसके वकील ने आरोपी के दिल का मरीज होने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को एसआईटी ने शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने मधुकर द्वारा आत्मसमर्पण करने का दावा किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक हादसे के बाद भागकर दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती हो गया था। एपी सिंह ने मधुकर को दिल का मरीज बताया है।

काम के प्रति लगन को देखकर मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिली
देव प्रकाश मधुकर एटा जिले में मनरेगा में तकनीकी सहायक के रूप में तैनात है। हादसे के बाद वहां उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है। सत्संग आयोजन में उसकी लगन को देखते हुए उसे मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी दी गई थी। 

सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में हुए सत्संग की अनुमति भी देव प्रकाश ने ही उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ से ली थी। इस कारण हादसे के बाद वह पुलिस के रडार पर था।
विज्ञापन


देव प्रकाश करीब 10 वर्ष पूर्व वह एटा जिले के अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर गादरी के मजरा सलेमपुर को छोड़कर सिकंदराराऊ में आकर बस गया। वर्तमान में वह सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी में रह रहा है। सिकंदराराऊ में आते ही वह भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया और धीरे-धीरे सत्संग आयोजन से जुड़े कार्यों के प्रति लगन को देखते हुए देव प्रकाश को मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी मिल गई। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें