यूपी के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस के डीएम को हटाने की मांग की है।
रविवार को एक ट्वीट में मायावती ने कहा कि गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने आदि के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिर भी यूपी सरकार की रहस्मय चुप्पी दुःखद व अति-चिन्ताजनक है।
मायावती ने कहा है कि सरकार सीबीआई जांच के लिए राजी हुई है लेकिन मौजूदा डीएम के तैनात रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? इस बात को लेकर लोग आशंकित हैं।
गौरतलब है कि बिटिया के भाई ने पुलिस और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि दो दिन परिवार नजरबंद रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सारे सबूत नष्ट कर दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी की ओर से धमकी भी दी जा रही है कि बार-बार बयान मत बदलो।