बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी की आईसीयू में भर्ती हाशिम पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
उनका इलाज कर रहे डॉ. वीएस नारायन ने सोमवार को बताया कि उनका ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और हार्ट बीट सामान्य है।
वहीं, डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि सीने में जकड़न और कफ की समस्या काफी हद तक कम हो गई है।
वे बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के सांस ले रहे हैं और सामान्य आहार का सेवन भी कर रहे हैं। अगले 24 घंटे तक उनको आईसीयू में ही रखा जाएगा।
हालत पूरी तरह सामान्य होने पर जरूरी जांच के बाद आगे के इलाज या डिस्चार्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा।
मालूम हो कि मो. हाशिम अंसारी को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद शनिवार शाम केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।