बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी का बुधवार सुबह निधन हो गया। हाशिम 96 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने अयोध्या स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। हाशिम के बेटे इकबाल ने बताया, आज सुबह जब वो नमाज के लिए नहीं उठे तो हमने पाया कि उनकी मौत हो चुकी है। हाशिम की मौत की खबर पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने हाशिम के बेटे इकबाल से फोन पर बात करके दुख जताया और कहा दुख की खड़ी में हम आपके साथ हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हाशिम अंसारी
- फोटो : amar ujala
हाशिम अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बढ़ती उम्र से भी वह परेशान थे। देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। हाशिम को शाम 5 बजे मणि पर्वत के शीर्ष पैगम्बर के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
हाशिम अंसारी
- फोटो : amar ujala
वह लंबे समय से बाबरी मस्जिद के लिए मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे थे। इस मुद्दे पर उन्होंने कोर्ट के साथ-साथ कोर्ट से बाहर जाकर भी धर्मगुरूओं से मिले और मामले को सुलझाने की कोशिश की।
4 of 5
महंत ज्ञान दास
- फोटो : amar ujala
उनके निधन की खबर सुनकर महंत ज्ञानदास भी पहुंचे और उनकी बात करते-करते फफक पड़े। उन्होंने कहा कि हाशिम के निधन से पूरे भारत की छति हुई है।