फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः नौकरानी को बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज, ये था पूरा मामला

Fri, 18 Sep 2020 03:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला संगठन ने थाने में किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में विभूतिखंड के विजयंत खंड निवासी सपना सिंह व कमलेश सिंह के खिलाफ नौकरानी ने बंधक बनाकर पीटने की शिकायत की जिस पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर घरेलू कामगार महिला संगठन ने विभूतिखंड थाने पर प्रदर्शन किया, तब पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन


घरेलू कामगार महिला संगठन व एडवा की मधु गर्ग के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार में रहने वाली धर्मादेवी व विद्यावती घरों में काम करती हैं। आरोप है कि विजयंत खंड निवासी सपना सिंह के घर पर विद्यावती काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान सपना सीतापुर अपने गांव चली गई।

वापस आने के बाद विद्यावती को काम पर बुलाया। उसने काम छोड़ने की बात कही। यह बात पर सपना सिंह व उसके पति कमलेश ने धर्मा को घर में बंधक बनाकर पीटा। उसे चोटें भी आईं। आरोप है कि सपना अपने पति व दो अन्य के साथ उसकी झोपड़ी में भी गई थी। जहां उसका सामान फेंक दिया।
विज्ञापन


धमकी दी कि रहने नहीं देंगे। इसके अलावा प्रेमा का आरोप है कि सपना सिंह ने 10 लाख रुपये चोरी का आरोप लगाया था जिसे लेकर दरोगा परेशान करते थे। मधु गर्ग के मुताबिक,  गुरुवार को वह संगठन व पीड़ित महिलाओं को लेकर थाने पहुंचीं। वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो थाने के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें