सोमवार दोपहर वह शिया यतीमखाना पहुंची, लेकिन वहां वसीम रिजवी की पत्नी से मिलने नहीं दिया गया। यतीमखाना के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। फरहत ने थाना जाकर पुलिस से वसीम की पत्नी से मिलवाने के लिए कहा। इस पर इंस्पेक्टर ने इनकार कर दिया। फरहत ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
उधर, वसीम रिजवी का कहना है कि फरहत नकवी मौलाना कल्बे जव्वाद के इशारे पर यतीमखाना आई थीं और जबरन भीतर घुसने की कोशिश कर रही थीं। यतीमखाना के बच्चों ने रोकने की कोशिश की तो फरहत व उनके साथियों ने उनकी पिटाई की। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।