फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्घेश्वर इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला ने मोहान चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 19 मार्च को वह बहन के घर से लौट रही थी। इस बीच सिपाही पीछे लग गए। घर पहुंचकर जैसे ही वह दरवाजा खोलकर अंदर गई सिपाही भी अंदर घुस गए। दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर धमकी दी। दोनों सिपाहियों ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद रात व दिन में कॉल कर परेशान करने लगे। सिपाहियों की हरकत से परेशान होकर वह थाने पहुंची। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक, पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं, दोनों आरोपी सिपाहियों राहुल व सचिन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें