लखनऊ। शीर्ष वरीय हारिस खान, चौथी वरीयता प्राप्त तेज सिंह, तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह और ऋदि्धमान राजपूत ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-14 आइटा चैंपियनशिप के सेमीफइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शीर्ष वरीय सौंदर्या जायसवाल, तीसरी वरीयता प्राप्त आशी किरन, आन्या और चौथी वरीयता प्राप्त अन्वेषा सिंह ने जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को बालक और बालिका एकल में खेले गए मुकाबलों में सभी वरीय खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे। बालक वर्ग में शीर्ष वरीय हारिस खान ने आरव गर्ग को 6-0, 6-0, चौथी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक को 6-3, 6-3, तीसरी वरीयता वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने सातवीं वरीयता प्राप्त अदम्य भदौरिया को 6-1, 6-3 और ऋदि्धमान राजपूत ने मो. हमदान को 6-2, 6-2 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग में चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसके अंतर्गत शीर्ष वरीय सौंदर्या जायसवाल ने हिया चौहान को 6-2, 6-2, तीसरी वरीयता प्राप्त आशी किरन ने सिया सिंह को 7-6(3), 6-3, आन्या ने वर्तिका अग्रवाल को 6-3, 7-6(2) और चौथी वरीयता प्राप्त अन्वेषा सिंह ने आरिका राज सिंह को 6-3, 6-2 से हराने में सफलता हासिल की।
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।