फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल वैन चालक से करोड़पति बना हरि सिंह, पुलिस खंगाल रही खाते

Tue, 04 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लोनपुरवा में प्रार्थना सभा के लिए निर्माणाधीन हॉल ।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के स्कूल का वैन चालक हरि सिंह गत तीन वर्ष में करोड़पति बन गया। कभी प्रधानमंत्री आवास लेने वाला हरि आज प्रार्थना सभा के लिए लाखों रुपये खर्च करके हॉल बनवा रहा है। उसके पास इतने पैसे कहां से आए, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट के मजरा लोन पुरवा निवासी हरि सिंह पहले इकौना के एक स्कूल में वैन चलाता था। फूस के मकान में रहने वाले हरि को प्रधानमंत्री आवास दिया गया था। इसके बाद वह कमाने पंजाब चला गया। वहां मिशनरियों के संपर्क में आकर उसका कायापलट हो गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पंजाब से लौटने के बाद उसने अपना जाल फैलाया। पहले छोटे से मड़हे व बाद में फूस के बड़े अहाते में गरीब व बीमार लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने, निरोगी होने व समस्या मुक्त होने का झांसा देकर ईसाई धर्म ग्रंथ का उपदेश देने लगा।

प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाकर उन्हें ईसाई धर्मग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करने लगा। देखते ही देखते पड़ोसी जिलों के लोग भी हर रविवार उसकी प्रार्थना सभा में शामिल होने लगे। इस बीच उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगी। आलीशान मकान में रहने वाले हरि सिंह ने न सिर्फ मुर्गी फार्म खोला, बल्कि प्रार्थना सभा के लिए विशाल हॉल का निर्माण भी शुरू करा दिया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मिशनरियों के मिशन मुस्लिम अभियान की पोल खुली तो इकाैना पुलिस ने एसआई अफजल सलीम खान की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अब हरि की आय के स्रोत व बैंक खाते खंगालने में जुट गई है। फिलहाल हरि सिंह घर पर नहीं है। इस संबंध में हिंदू संगठनों की ओर से एसडीएम को ज्ञापन साैंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें