विकास के परिजन व ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। हरदोई राजमार्ग पर वाहनों की कतार।
मलिहाबाद। थानाक्षेत्र के पाठकगंज निवासी विकास (20) की सोमवार दोपहर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने किशोरी के घरवालों पर प्रेम प्रसंग में विकास की हत्या कर ट्रेन के सामने फेंकने का आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर हंगामा किया। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद महमूदनगर ढाल चौराहे पर शव रखकर हरदोई राजमार्ग जाम कर दिया।
गुस्साए लोग एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। उधर, घंटेभर तक जाम लगने से राजमार्ग के दोनों ओर एक किमी में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विकास के पिता रामगोपाल की तहरीर पर किशोरी के पिता व भाई पर हत्या की एफआईआर दर्ज होने पर शव हटाया गया। इसके बाद जाम में फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहनों को निकाला जा सका।
ग्रामीणों के मुताबिक विकास का माल थानाक्षेत्र की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 नवंबर को वह उसे घर से ले आया था। सोमवार दोपहर किशोरी के परिजन विकास के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया था। उसी शाम साढ़े चार बजे विकास की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
राम गोपाल का आरोप है कि घटना के कुछ घंटे पहले किशोरी के परिवारवाले विकास को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी के पिता व भाई पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है।