फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में युवाओं के रोजगार व किसानों के मुद्दे पर तीन जिलों में रैली करेंगे हार्दिक पटेल

Thu, 15 Nov 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हार्दिक पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात के पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने यूपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर शहरों, जिलों व मंडलों के नाम बदलने से ही विकास होता है तो देश के 125 करोड़ लोगों का नाम बदलकर राम रख दो, रामराज्य आ जाएगा।

विज्ञापन


हार्दिक पटेल लखनऊ में थे जहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगले दो महीने में हम यूपी में किसानों व युवाओं के मुद्दे पर बाराबंकी, ललितपुर व सीतापुर में जनसभा करेंगे और लोकसभा चुनाव के पहले वाराणसी में एक महारैली करेंगे।

वहीं, 2019 में हार्दिक ने चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार किया और कहा कि मैं जब भी राजनीति में आऊंगा तो जनता की समस्याओं के समाधान की लिस्ट के साथ आऊंगा।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर हार्दिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार व वर्तमान सरकार के कुल मिलाकर 10 साल के कार्यकाल में राम मंदिर मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकला। राम मंदिर मुद्दे पर जनता को गुमराह करना ठीक नहीं। राम मंदिर जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण युवाओं व किसानों का मुद्दा है।

हार्दिक ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में संस्थान कमजोर हुए हैं। आरबीआई और सीबीआई के मुद्दे पर जनता को सवाल पूछने चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें