फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से हरदीप सिंह पुरी जाएंगे राज्यसभा, निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 29 Dec 2017 10:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हरदीप पुरी
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाएंगे। वे पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर के राज्यसभा से त्याग पत्र देने से खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

परिकर ने गोवा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन 5 जनवरी तक किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 जनवरी को और नाम वापसी 8 जनवरी तक हो सकेगी। मतदान 16 जनवरी को होगा।  

सितंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में हरदीप सिंह पुरी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। उन्हें शहरी विकास और आवास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। पुरी अभी संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध चुना जाना तय 

पुरी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। राज्यसभा की एक सीट पर अगर मतदान की नौबत आती है तो सभी 403 विधायक वोट डालेंगे। तब गठबंधन सहित 325 विधायकों वाली भाजपा के उम्मीदवार से किसी और प्रत्याशी का जीतना संभव ही नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि नामांकन वापसी के दिन यानी 8 जनवरी को ही पुरी के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें