फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 'चेयरमैन का ड्राइवर हूं' कहकर महिला को छेड़ा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Thu, 04 Jun 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। नगर पंचायत भदरसा की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व महिला से यहीं के एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। बाद में स्वयं को नगर पंचायत चेयरमैन का ड्राइवर बताकर नौकरी से निकलवाने व जान से मरवाने की धमकी दी। पूराकलंदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है। महिला के पति की माैत हो चुकी है।
विज्ञापन

एफआईआर में पूराकलंदर क्षेत्र के एक इलाके की निवासी एक महिला ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। वह नगर पंचायत भदरसा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बुधवार की सुबह लगभग एक बजे शिवाला के पास नगर पंचायत के चपरासी मो. वसीम ने अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। उनके निजी अंगों पर हाथ लगाया।
विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली दी। बाद में कहा कि 'मैं चेयरमैन का ड्राइवर भी हूं, ज्यादा कूदोगी तो नौकरी से निकलवा दूंगा, गाड़ी चढ़ाकर तुम्हें मार दूंगा'। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन लोकलाज के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की थी। इसी वजह से आरोपी का मनोबल बढ़ गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी व अधिशासी अधिकारी के अनुसार आरोपी नगर पंचायत के कार्यालय और स्टोर में कार्य करता है। अब तक उसके चेयरमैन के ड्राइवर होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मामले की जांच सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें