लखनऊ। हनुमान जयंती का पर्व रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर और पुराने हनुमान मंदिर के अलावा हनुमान सेतु मंदिर, हनुमंत धाम, पंचवटी घाट पर स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में बजरंग बली का विधि-विधान से पूजन किया गया। आरती उतारी गई। हनुमान जी का भव्य शृंगार कर उन्हें कहीं लड्डुओं का भोग तो कहीं गुड़-धनिया, मालपुआ और हलवा-पूड़ी का भोग लगाया गया। सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण बजरंग बली के जयकारों से गूंजते रहे।
नरक चतुर्दशी के अवसर पर प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में हनुमान जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुबह पूरा मंदिर प्रांगण गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया और लंगोट से शृंगार हुआ। मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी ने हनुमान जी की आरती उतारी। हनुमान जी की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति का पंचामृत से स्नान कराया गया। सुबह सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का आनंद उठाया तो शाम को हनुमान जी की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें शशांक सागर और उनकी टीम ने अखंड ज्योत के सामने भजन प्रस्तुत किए। शाम को मंदिर प्रांगण में 1100 दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. पंकज सिंह भदौरिया, सेवादार ऋद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, जगदीश श्रीवास्तव, अजय मेहरोत्रा, लवली खोसला, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सूदन, राजेश आनंद, प्रहलाद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, मंदिरों में गूंजे जयकारे