फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद लगाया फंदा

Sun, 06 Apr 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। सैरपुर के कमलाबाद बढ़ौली निवासी पुताई का काम करने वाले प्रमोद (42) ने फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद घर में फंदा लगा लिया। मृतक के छोटे भाई अनुज ने बताया कि प्रमोद बृहस्पतिवार को बख्शी का तालाब के कठवारा अपनी ससुराल पत्नी रेनू, दो बच्चे दीपांशु व अंशु के साथ समारोह में गया था। वहां किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। प्रमोद शुक्रवार सुबह घर आ गए। शाम को पत्नी से फोन पर फिर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कमरे में पंखे में साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी।
विज्ञापन



पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने दी जान
लखनऊ। आलमबाग के गढ़ी कनौरा इलाके में रहने वाले पुताई कारीगर वेद प्रकाश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार रात फंदा लगा लिया। मृतक के भाई विनीत ने बताया कि वेद नशे के लती थे। शुक्रवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचे। इस पर वेद व उनकी पत्नी निधि में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह चुपचाप मकान के ऊपरी हिस्से में चले गए और पंखे में रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। परिवार में तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें