फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधान के पूरे परिवार पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
प्रधान के पूरे परिवार पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के मवई-पड़ियाना में पत्नी मोनी की हत्या के आरोपी संदीप की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मोनी के पिता कालिका की तहरीर पर संदीप और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर हरदोई चले गए। जल्द ही संदीप को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई जिले के संडीला स्थित रामपुरवा में रहने वाले कालिका ने संदीप, कुलदीप, उत्कर्ष, उसकी मां प्रधान सीमा रानी और पिता प्रकाश पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कालिका के मुताबिक उन्होंने अपने सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन आरोपी आए दिन मोनी से रुपयों की मांग करते थे। मायके आने पर मोनी ने सारी बात बताई थी। वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। आरोपी दबाव बनाकर बेटी को जबरन साथ ले गए थे। आरोप है कि पूरे परिवार ने मिलकर मोनी की हत्या की है। मोनी आठ माह के गर्भ से थी। इसके बावजूद आरोपियों को उस पर तरस नहीं आया। मोनी के साथ आरोपियों ने उसके बच्चे की भी जान ले ली।

ये है मामला
बंथरा के मवई-पड़ियाना की प्रधान सीमा रानी के बेटे संदीप ने पत्नी मोनी की गला कसकर हत्या कर दी थी। सीमा पति राम प्रकाश के साथ किसी काम से सरोजनीनगर स्थित गौरी बाजार गई थीं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह घर लौटीं तो कमरे में मोनी का शव बिस्तर पर पड़ा था। मां को देखकर संदीप घर से भाग गया था। आरोपी ने फोन बंद कर लिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें