फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी आ रही थी आड़े, डीएम की मदद से पूरा होगा बुल्गारिया जाने का सपना

Wed, 13 Jul 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिव्यांग सूर्य प्रताप और डीएम राजशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि से एमबीए कर रहे दिव्यांग सूर्य प्रताप शर्मा का चयन बुल्गारिया में होने वाली 38वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता) में हिस्सेदारी के लिए हो चुका था लेकिन परिवार की गरीबी उसकी राह में रोड़ा बनी थी। 
विज्ञापन


बुल्गारिया में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सेदारी के लिए 15 जुलाई तक उसे 1.03 लाख रुपये जमा करने थे। धन की व्यवस्था न हो पाने से उसकी उम्मीदों पर ग्रहण लगने की आशंका थी। 

ऐसे में पैरों से निशक्त सूर्य प्रताप 30 जून को मदद की आस में जिलाधिकारी राजशेखर से मिला और उन्हें अपनी पूरी परेशानी बताई।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग सूर्य के हौसले और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिले प्रमाणपत्र को देखने के  बाद मानवीय आधार पर मदद का पूरा भरोसा दिया।

जिलाधिकारी ने सूर्य प्रताप शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए बुल्गारिया विश्व चैम्पियनशिप के आमंत्रण और अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन से कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने 1.03 लाख की धनराशि स्पांसर कराने का किया निर्णय

डीएम राजशेखर - फोटो : demo pic
फेडरेशन द्वारा सभी प्रमाणपत्र और प्रतियोगिता आमंत्रण को दुरुस्त बताए जाने पर डीएम ने लखनऊ महोत्सव समिति के माध्यम से बुल्गारिया में होने वाली चैम्पियनशिप पर खर्च होने वाली पूरी 1.03 लाख की धनराशि स्पांसर कराने का निर्णय किया। 

इस बात की जानकारी जब मंगलवार को सूर्य प्रताप को हुई तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सूर्य प्रताप ने बताया कि मूलत: उसका परिवार देवरिया जिले में रहता है। एक साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। 

परिवार में चार भाई, दो बहने और मां हैं। उसका चयन डिस्एब्लड श्रेणी के तहत टीम इंडिया के सदस्य के रूप में 1 से 10 अक्तूबर तक बुल्गारिया में होने वाली 38वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

अब जिला प्रशासन की मदद से वह 15 जुलाई से पहले इंट्री फीस जमा कर बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन करने का प्रयास करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें