फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को बड़ी राहत, ऑनलाइन बुक करा सकेंगे टिकट, मिलेगी छूट

Sat, 02 Jul 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हैंडीकैप
विज्ञापन
दिव्यांगों को अब रेल टिकट के लिए आरक्षण केंद्रों में काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करा सकेंगे, जिस पर उन्हें नियमानुसार छूट मिलेगी।  
विज्ञापन


दिव्यांगों को रेल यात्रा के दौरान टिकटों पर 75 फीसदी तक डिस्काउंट मिलता है। साथ ही, उनके अकेले सफर नहीं करने की बाध्यताएं भी समाप्त कर दी गई हैं। यानी अब वे ट्रेनों में बिना सहयोगी के भी सफर के दौरान किराए में छूट ले सकते हैं। 

इसी क्रम में रेलवे की ओर से गत वर्ष दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा का सर्कुलर जारी किया गया था, जिसे अब लागू किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे में दिव्यांगों के कार्डों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उनको इश्यू होने वाले रियायती कार्डों पर यूनिक आईडी नंबर अंकित है, जिसके आधार पर ऑनलाइन टिकट बुक कराए जा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद सफर के दौरान दिव्यांगों को अपने डॉक्यूमेंट्स व रेलवे से जारी आईडी कार्ड रखना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितनी छूट

- फोटो : demo pic
पैरालिसिस, ऑर्थोपेडिक हैंडीकैप, मानसिक मंदित, दृष्टिबाधित
सेकंड, स्लीपर, फर्स्ट, एसी चेयरकार व एसी थ्री टियर : 75 प्रतिशत

फर्स्ट क्लास एवं एसी टू टियर : 50 प्रतिशत

एसी थ्री टियर व एसी चेयरकार (राजधानी व शताब्दी) : 25 प्रतिशत

एमएसटी : 50 प्रतिशत
साथ जाने वाले एक तीमारदार को भी यही छूट मिलेगी।

मूक-बधिर सेकंड, स्लीपर व फर्स्ट क्लास : 50 प्रतिशत
एमएसटी : 50 प्रतिशत 

दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने की घोषणा गत वर्ष की गई थी। इसके लिए डाटा ऑनलाइन करवाया जा रहा है।  - संदीप दत्ता, सीपीआरओ, आईआरसीटीसी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें