फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इन डाकघरों में शुरू होगी हैंड सैनिटाइजर की बिक्री, मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से किया करार

Thu, 11 Jun 2020 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के डाकघरों में 15 जून से हैंड सैनिटाइजर की बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए डाक विभाग ने मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के साथ करार किया है। उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से निर्मित हैंड सैनिटाइजर और अन्य उत्पादों की बिक्री प्रदेश में लगभग 500 चयनित डाकघरों के माध्यम से करेगा। इसके लिए 9 जून को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। 

विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बिक्री की मॉनिटरिंग व अकाउंटिंग के लिए लखनऊ जीपीओ को नोडल ऑफिस बनाया गया है। सैनिटाइजर की कीमत 60 मिली. के लिए 30 रुपये, 100 मिली. के लिए 50 रुपये, 210 मिली. के लिए 105 रुपये और 500 मिली. के लिए 250 रुपये तय की गई है। 

राजधानी में कुल 19 डाकघरों में मिलेगा
जीपीओ, चौक, गोमतीनगर, अमीनाबाद पार्क, दिलकुशा, राजेंद्रनगर, महानगर, न्यू हैदराबाद, जानकीपुरम, विकासनगर, अलीगंज,  वृंदावन कालोनी, आवास विकास कॉलोनी, आलमबाग, हाईकोर्ट बेंच, निरालानगर, इंदिरानगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद में हैंड सैनेटाइजर्स की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें