छेड़खानी के खिलाफ मजबूत हथियार बनने के बाद वीमेन पावर लाइन 1090 अब
उन्हें शोषण के खिलाफ एकजुट करेगी।
इसके तहत पावर लाइन 22 सितंबर को लखनऊ
सहित सूबे के 10 शहरों में एक साथ ‘हाफ मैराथन’ कराने जा रही है। इस दौड़
के जरिये लड़कियों को एकजुट कर उन्हें शोषण के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
लड़कियों
से छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने के बाद वीमेन पावर लाइन उन्हें शोषण से
बचाने के लिए ‘हाफ मैराथन : रन फॉर चेंज’ का आयोजन कर रही है।
अधिकारियों
ने बताया कि हाफ मैराथन 22 सितंबर की सुबह 6:30 बजे 1090 के ऑफिस से शुरू
होगी, जो लोहिया पार्क पर खत्म होगी। तीन किमी की इस हाफ मैराथन में लखनऊ
के तीन स्कूलों की छात्राएं हिस्सा लेगी।
आनंदी ग्रुप के सहयोग से हो रही
इस दौड़ में लगभग 3,000 लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पावर
लाइन के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘हाफ मैराथन’ का उद्देश्य
लड़कियों को एकजुट कर सभी को उनकी ताकत का अहसास कराना है।
साथ ही दूसरी
लड़कियों और महिलाओं को भी एक संदेश देने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि
जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए लखनऊ सहित सूबे के 10 शहरों में भी
‘हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है।
इनमें लखनऊ के अलावा कानपुर,
आगरा, गोरखपुर, बाराबंकी, बरेली, मेरठ और गाजियाबाद सहित दो अन्य शहरों की
लड़कियां भी हाफ मैराथन में हिस्सा लेकर महिलाओं को शोषण के प्रति जागरूक
करेगी।