फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2026: आवेदन के मामले में अन्य राज्यों से पिछड़ा यूपी, अब तक आए महज 8500 आवेदन; ये है अंतिम तिथि

Thu, 24 Jul 2025 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Hajj Yatra 2026:7 जुलाई से हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय है।
विज्ञापन
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के मामले में यूपी देश के अन्य राज्यों से पिछड़ गया है। अंतिम तिथि खत्म होने के 6 दिन पहले तक प्रदेश से मात्र 8413 आवेदन ही हुए हैं। आवेदन की सुस्ती से चिंतित राज्य हज कमेटी ने रफ्तार बढ़ाने के लिए सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों (डीएमओ) को पत्र भेज कर प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


7 जुलाई से हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि यात्रा के लिए प्रदेश से अब तक सिर्फ 8413 पंजीकरण हुए हैं, देश के अन्य राज्यों में आवेदन काफी तेजी से होने से आवेदन की संख्या एक लाख तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बार पूरे देश से कुल 1.22 लाख हज सीटों का कोटा आवंटित किया है। अगर अंतिम तिथि तक पूरे भारत से 1.22 लाख आवेदन प्राप्त हो जाते है तो हज कमेटी अंतिम तिथि नहीं बढ़ाएगी।

जुमे की नमाज में उलमा का भी लें सहयोग
हज कमेटी के सचिव ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को हज आवेदन की गति बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मस्जिदों, मदरसों, ई सुविधा केंद्रों, प्रशिक्षण केंद्रों, प्रशिक्षकों की भी सहायता लेने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट चस्पा करने, सोशल मीडिया और जुमे की नमाज के दौरान उलमा के सहयोग से भी इसके प्रचार की व्यवस्था करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें