फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लॉटरी से चुने गए 9,726 हजयात्री, नाम आते ही छलक उठीं आवेदकों की आखें

Tue, 15 Jan 2019 02:02 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हज यत्रियों के चयन के लिए लॉटरी निकालते हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और राज्यमंत्री मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में सोमवार को हज-2019 के लिए ऑनलाइन कुराअंदाजी (लॉटरी) से 11 जिलों के 13,873 आवेदकों में से 9,726 का चयन किया गया।
विज्ञापन


वहीं, निर्धारित कोटे से कम आवेदन मिलने पर 64 जिलों के सभी 15,466 आवेदक बिना लॉटरी ही चयनित हो गए। इससे पहले अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर लॉटरी का उद्घाटन किया। उन्होंने चयनित यात्रियों को मुबारकबाद दी।  

आवेदक वेबसाइट से लें जानकारी 
 राज्य हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि सूची राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर अपलोड है। हज यात्री कवर नंबर से अपनी स्थिति देख सकते हैं। कमेटी यात्रियों को उनके पंजीकृत फोन नंबर पर एसएमएस व कॉल करके चयन की सूचना दे रही है।
विज्ञापन

 

सरकार का प्रयास, सभी आवेदकों को मिले हज का मौका

हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी - फोटो : amar ujala
अब दूसरे राज्यों से बचने के बाद प्रदेश को मिलने वाले कोटे से प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को वरीयता के आधार पर चयनित किया जाएगा। इस दौरान मौलाना सुफियान निजामी ने हज यात्रियों को अरकान की बारीकियां और अहमियत समझाई।

इस मौके पर प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मनोज कुमार सिंह, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य इफ्तिखार अहमद जावेद, पूर्व सदस्य सैयद मोहम्मद मकसूद अशरफ, हज कमेटी ऑफ इंडिया की डिप्टी सीईओ रेशमा जावेद मौजूद रहे। 

हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों पर काम कर रही है। देश व प्रदेश का विकास तभी संभव है जब 20 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी का भी विकास हो।

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बरेली सहित अन्य जिलों में अस्पतालों और मेडिकल कालेजों निर्माण के प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। 
 

आजम रहे निशाने पर

लॉटरी कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : amar ujala
मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने राज्य हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि सवाल यह नहीं कि सरकार किसकी है, अहम यह है कि आजमीन किसके हैं।

उनकी नीयत आजमीन की मदद करना नहीं बल्कि अपना फायदा देखना है। भाजपा सरकार बनने के बाद से हज यात्रियों के चयन और रवानगी में वह गायब रहे। भाजपा सरकार को सभी की दुआओं की जरूरत है। 

हज यात्रा 4 जुलाई से 
चार जुलाई से हज यात्रा शुरू होगी। इसके मद्देनजर हज कमेटी के निर्देश पर चयनित यात्रियों को पासपोर्ट व 81 हजार रुपये की पहली किस्त बैंक में जमा कर उसकी रसीद हज कमेटी कार्यालय में जमा करनी होगी।

लॉटरी में नाम आते ही इन लोगों की छलकी आंखें

कमरजहां और राबिया - फोटो : amar ujala
लॉटरी में नाम आते ही छलक आईं आंखें 
अल्लाह ने हमारी सुन ली। पति के साथ हज पर जा रही हूं। अब जल्द से जल्द उसके घर का दीदार करने की ख्वाहिश है। - कमरजहां पत्नी शमशुद्दीन, लखनऊ।

लॉटरी में नाम आते ही सबसे पहले रब का शुक्र अदा किया। अल्लाह के यहां अपने गुनाहों की मांफी मांगेंगे। - राबिया पत्नी इशहाक, लखनऊ



 
विज्ञापन

इनकी भी छलकी आंखें

जीनत बेगम व मोहम्मद सल्ले - फोटो : amar ujala
हज के दौरान खान-ए-काबा में गुनाहों की माफी के साथ-साथ देश में भाईचारे और अमन की दुआएं करूंगी। - जीनत बेगम, लखनऊ

तीसरी बार हज के लिए चयनित हुआ हूं। अल्लाह के घर में देश व प्रदेश की खुशहाली और अमन की दुआ करेंगे। - मोहम्मद सल्ले, लखनऊ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें