Hajj pilgrimage 2025: हज यात्री 29 अप्रैल से देश से रवाना होने शुरू हो जाएंगे। 268 हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 अप्रैल को तड़के सुबह 2:25 बजे लखनऊ से उड़ेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हज के दौरान खर्च के लिए आजमीन अब हज हाउस में ही सऊदी रियाल ले सकेंगे। इसके लिए हज कमेटी ने प्रशासनिक भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का काउंटर लगवाया है। 268 हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 अप्रैल को तड़के सुबह 2:25 बजे राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना होगी। पहली उड़ान के यात्री शनिवार से पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटियों के जरिये हज पर जाने वाले यात्रियों को सऊदी अरब में खर्च के लिए 2100 रियाल उड़ान से पहले लेने होते हैं। राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस के प्रशासनिक भवन में इसके लिए एसबीआई का काउंटर लगवाया है।
हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि बैंक के काउंटर से सऊदी रियाल प्राप्त करने के लिए हज यात्रियों के पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो प्रति और हज कमेटी की वेबसाइट से वर्तमान स्टेटस का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। हज यात्री 2100 सऊदी रियाल लेने के लिए 50 हजार रुपये तक सीधे कैश जमा कर सकते हैं। इससे अधिक की विदेशी मुद्रा लेने के लिए एसबीआई में खाता होना जरूरी है।