फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2027: पूरे देश से आए दो लाख आवेदन, गुजरात के लोगों ने सबसे ज्यादा दिखाई दिलचस्पी; यूपी इस नंबर पर

Tue, 28 Jul 2026 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Hajj pilgrimage: हज यात्रा 2027 के लिए आवेदन पूरे हो गए हैं। इस साल करीब दो लाख लोगों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। 30 जुलाई कुर्रा (लाटरी) निकाली जाएगी। 
 
विज्ञापन
हज यात्रा की आवेदन प्रक्रिया पूरी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद देशभर से 2,01,725 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन के मामले में गुजरात 31,755 आवेदनों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि यूपी 22,623 आवेदनों के साथ चौथे स्थान पर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी का अस्थायी हज कोटा 27,191 है। ऐसे में प्रदेश में कोटे से 4,568 कम आवेदन आने के कारण लगभग सभी आवेदकों के चयन की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र (28,372) दूसरे और केरल (24,500) तीसरे स्थान पर हैं। अरुणाचल प्रदेश से केवल तीन आवेदन प्राप्त हुए, जो देश में सबसे कम हैं। देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हज यात्रियों का चयन कुर्रा (लॉटरी) के जरिये होना लगभग तय है। इन राज्यों में प्राप्त आवेदन उनके अस्थायी हज कोटे से अधिक हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 30 जुलाई को कुर्रा की तिथि निर्धारित की है।

यूपी वालों को राहत
यूपी में 22623 आवेदन के मुकाबले 27191 का अस्थायी कोटा है। यानी प्रदेश में 4568 आवेदन कम हैं। इसी तरह बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, असम, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी आवेदन कोटे से कम हैं। ऐसे राज्यों में सभी पात्र आवेदकों के चयन की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम कोटे में लगभग पांच प्रतिशत तक बदलाव संभव है। इसके बाद ही लॉटरी और अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पांच साल में दोगुने से अधिक हुए आवेदन
 हज-2027 के लिए यूपी से 22,623 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या बताती है कि आर्थिक चुनौतियों और सीमित कोटे के बावजूद हज पर जाने की ख्वाहिश पहले से अधिक मजबूत हुई है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े भी इसी बढ़ते रुझान की तस्वीर पेश करते हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 2022 में 10,881 लोगों ने आवेदन किया था। हज राज्य मंत्री दानिश आजाद के मुताबिक बेहतर ऑनलाइन व्यवस्था, जागरूकता और सुविधाओं के विस्तार से आवेदन संख्या में लगातार सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें