फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2027: यात्रा के लिए आवेदन हुए शुरू, 20 जुलाई तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म; जमा होंगी इतनी धनराशि

Tue, 23 Jun 2026 06:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Hajj pilgrimage 2027: हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके आवेदन 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक हज कमेटी की वेबसाइट और ''हज सुविधा'' मोबाइल एप के माध्यम से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक इसके आवेदन 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक हज कमेटी की वेबसाइट और ''हज सुविधा'' मोबाइल एप के माध्यम से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


हज कमेटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुरआ) किया जाएगा। अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी प्रकार की छूट या अवधि बढ़ाने का प्रावधान नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारिक ने बताया कि आवेदन के लिए मशीन-पठनीय भारतीय पासपोर्ट (जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी हो चुका हो और कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक वैध हो), पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो, बैंक पासबुक या निरस्त चेक तथा पते के प्रमाण की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। मोबाइल से खींची गई तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


हज कमेटी ने यात्रियों से आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश और घोषणापत्र ध्यान से पढ़ने तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही हज सीट निरस्त करने से बचने की सलाह दी गई है। समिति का कहना है कि सीट रद्द होने से यात्रा व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए हज-2027 की नीति के अनुसार सीट निरस्तीकरण पर निर्धारित दंड भी लगाया जाएगा।

लगातार बढ़ रही प्रदेश में हज यात्रियों की संख्या
प्रदेश में हज पर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि वर्ष 2024 में करीब 13 हजार हज यात्री सऊदी अरब गए थे। हज-2025 में करीब 14 हजार से अधिक और 2026 में 18065 हज यात्रियों ने हज किया। वर्ष -2027 के लिए राज्यवार अंतिम कोटा और चयनित यात्रियों की संख्या केंद्र सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें