फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज जाना हुआ महंगा, इस बार 30750 रुपये का पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, 20 जून तक दें किस्त

Tue, 21 May 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से हज पर जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को इस बार 30,750 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 27,850 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कुल खर्च का ब्यौरा जारी कर दिया है। हज खर्च की दूसरी किश्त जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून तय की है।

विज्ञापन


बता दें, पिछले साल लखनऊ एयरपोर्ट से हज जाने वाले ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों ने 2,60,100 और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को 2,25,950 रुपये देने पड़ थे। जबकि इस बार ग्रीन श्रेणी में 2,90,850 रुपये और अजीजिया श्रेणी में 2,53800 रुपये देने होंगे।

हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से उड़ान भरने वाले यात्रियों से दो किश्त जमा करा ली गई हैं। अब तीसरी किश्त के तौर पर ग्रीन श्रेणी के आवेदकों को 89,850 रुपये व अजीजिया में 52,800 रुपये जमा करने होंगे। साथ ही बताया कि जिन यात्रियों ने हज कमेटी के जरिये कुर्बानी कराने पर सहमति दी है उन्हें शेष धनराशि के अतिरिक्त 9,150 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने बताया कि खर्च बढ़ने का असर दो साल से कम आयु के बच्चों के हज खर्च पर भी हुआ है। इस बार लखनऊ से उड़ान भरने वाले माता-पिता को 13,050 रुपये हज कमेटी के खाते में जमा करने होंगे जबकि पिछले साल लखनऊ से जाने वाले माता-पिता ने 11,450 रुपये ही जमा कराए गए थे।

विज्ञापन

रिपीटर श्रेणी में महरम यात्रियों का लगेगा पूरा किराया

महरम बनकर हज पर जाने वाले रिपीटर श्रेणी के यात्रियों को किराये में 2,000 सऊदी रियाल देना होगा। इस बार एक सऊदी रियाल की कीमत 18.67 रुपये तय की गई है। लिहाजा लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले रिपीटर श्रेणी के यात्रियों को 37,340 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें