फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को एसएमएस के जरिये दी जाएगी उड़ान की सूचना, 21 जुलाई को है पहली फ्लाइट

Mon, 17 Jun 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हज यात्रियों का सफर अब और भी आसान होगा। उन्हें उड़ान की सूचना, समय व विमान संख्या की जानकारी एसएमएस पर दी जाएगी। हज के लिए यात्रियों का पहला जत्था 21 जुलाई को रवाना होगा। इस बार करीब 34 हजार लोग हज यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर 21 जुलाई को रात दो बजकर 35 मिनट पर पहला विमान जद्दाह (सऊदी अरब) के लिए उड़ान भरेगा। इसके दो दिन पहले यात्रियों को हज हाउस पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करानी होगी। जहां यात्रा की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

हज के लिए इस बार कुल 49 उड़ानें जाएंगी, जबकि अंतिम विमान 5 अगस्त को रवाना होगा। वहीं, इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के जरिए कुर्बानी कराने वाले यात्रियों को 21 जून तक 9150 रुपये जमा कराने का मौका दिया गया है। तय समय में रुपये न जमा करने पर हज के दौरान यात्रियों को खुद ही कुर्बानी करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें