हज आवेदकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जबकि सूबे के करीब एक
हजार आवेदकों ने अभी तक अपना पासपोर्ट व पहले चरण की औपचारिकता ही पूरी
नहीं की।
नतीजतन सूबे को आवंटित 23,668 आवेदकों का कोटा भी पूरा नहीं हो
पा रहा है।
27 अगस्त से यात्रा शुरू होनी
है। हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद की मानें तो एक हजार में ऐसे कुछ लोग
हैं जिनके परिवार में कोई न कोई समस्या कारण बनी है।
उनकी जगह प्रतीक्षा
सूची के और 881 आवेदकों मौका दिया गया।
प्रशिक्षण
में बदलाव
हज कमेटी ने हज प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई बदलाव किए हैं।
पहले दो चरणों में हज प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन अब बिना
तिथि घोषित किए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान कर दिया गया।
हज
अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी का कहना है कि ट्रेनर जिले के हज आवेदकों की
सूची के आधार पर खुद तय करेगा कि हज प्रशिक्षण कब कराया जाए।