फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2026: बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तारीख, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन; 31 जुलाई थी पहले तारीख

Thu, 31 Jul 2025 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Hajj Pilgrimage 2026: हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब इसे 31 जुलाई की जगह सात अगस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हज की ख्वाहिश रखने वाले अब 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज आवेदन की सुस्त रफ्तार को देखते हुए हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी है। अंतिम तिथि तक प्रदेश भर से 16241 लोगों ने हज के लिए पंजीकरण किया है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज-2026 की घोषणा के बाद बीती 7 जुलाई से हज कमेटी की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा एप पर ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय थी। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज के लिए प्रदेश से अब तक केवल 16241 पंजीकरण हुए हैं। 

आवेदन की सुस्ती के चलते हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि में सात का इजाफा किया है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर लें। जिनका पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैद्य नही है वो नया पासपोर्ट बनवा लें। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों का चयन अंतिम तिथि पर लाटरी के जरिये किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों को पेशगी के तौर पर 1,52,300 रुपये 20 अगस्त तक कमेटी आफ इंडिया के खाते में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें